चित्रकूट16जून23*आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों का टीoएलoएमo की उपयोगिता प्रशिक्षण संपन्न।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
पहाड़ी (चित्रकूट) बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और प्रजायत्न संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक सभागार पहाड़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक बचपन एवं देखभाल और शिक्षा के अंतर्गत विभाग से प्राप्त टी.एल.एम. की उपयोगिता करने हेतु विकास खंड पहाड़ी की आगंनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण मे टी.एल.एम. की उपयोगिता कैसे करे यह बताया गया। ई.सी.ई. पर चर्चा, बच्चों का सर्वांगीण विकास कैसे हो। इस प्रशिक्षण मे कुल 50 लोगों नेे प्रतिभाग किया। संस्था के अमित ने बताया कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों का शारीरिक विकास, भाषा और बौद्धिक विकास, सामाजिक विकास – भावनात्मक विकास को समझना और विभाग से मिले शिक्षण सामग्रियों का बेहतर उपयोग करना सुनिश्चित करें। संस्थान की शिखा द्वारा टी.एल.एम के बारे में बताया गया साथ ही में ई.सी.ई. में टी.एल.एम. का महत्व टी.एल.एम. (बिल्डिंग ब्लॉक, पजल सेट, प्लास्टिक बीड्स) मोटर एवं बौद्धिक कौशल के लिए टी.एल.एम चर्चा एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से डेमों दिखाया गया। वही टी.एल.एम. (अंग्रेजी एवं हिन्दी वर्णमाला के चार्ट और प्लास्टिक सेट, फ्लैश कार्ड) प्रारंभिक साक्षरता एवं विषय वस्तु की समझ के लिए टी.एल.एम. चर्चा एवं डेमों टी.एल.एम. अन्य सीख सामग्री जैसे डफली, स्लेट, क्रेयोंस, इत्यादि का इस्तेमाल कर स्थानीय एवं समवेशी टी.एल.एम बनाने की ज़रूरत है। उदाहरण के लिए कुछ स्थानीय टी.एल.एम का प्रदर्शन एवं चर्चा कर सभी आंगनबाड़ियों को समझाया गया। इस अवसर पर संस्था के सूर्यकांत एवं रामबाबूू सहित पहाड़ी ब्लाक की आंगनबाडी कार्यकत्रिया मौजूद रही।

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!