पंजाब16जून23*आम आदमी पार्टी के नेता इंद्रजीत भंडारी एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 जून (शर्मा/सोनू)। नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला, सब इंस्पैक्टर अमरीक सिंह, चौकी सीड फार्म प्रभारी हरमेश कुमार ने आम आदमी पार्टी के नेता इंद्रजीत भंडारी पुत्र तिलकराज को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया। भंडारी के वकील कर्ण मैनी ने अपनी दलीलें पेश की। उन्होंने बताया कि एससीएसटी एक्ट का पर्चा डालने से पहले 41 ए का नोटिस दिया जाता है जो इन्होंने नहीं दिया है। इस मामले में जो मामला एससी एसटी का दर्ज किया है दूसरा आरोपी सुखदेव सिंह भी एससी से संबंधित है। दूसरी ओर शिकायतकर्ता के वकील मनदीप सिंह ने दलीलें पेश की और सरकारी वकीलों ने भी दलीलें प्रश की। सभी वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद भंडारी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। इस मामले में जब उच्च अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। भंडारी ने बताया कि उसको एक साजिश के तहत फसाया गया है। आखिर होगी सच्चाई की जीत।
गौरतलब है कि फाजिल्का के एसएसपी मैडम एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू को रोजी पत्नी रमेश कुमार ने एक प्रार्थना पत्र देकर उसे अपशब्द जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में इंद्रजीत भंडारी पुत्र तिलकराज वासी आनंद नगरी गली नं.2, सुखदेव सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह वासी पक्का सीडफार्म के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जो मैसेज इन्होंने मोबाईल पर डाले थे जिससे हमारी व हमारे परिवार की बदनामी हुई है। पुलिस ने जांच के बाद डीएसपी डी सुखविंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 114, भांदस की धारा 500, 509, 120बी, एससी एक्ट 3 (1) इंद्रजीत भंडारी व सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत भंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले की जांच डीएसपी डी सुखविंद्र सिंह कर रहे हैं। इस मामले में दूसरा आरोपी सुखदेव सिंह फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 001, इंद्रजीत भंडारी को अदालत में पेश करती पुलिस।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा