पंजाब15जून23*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले दो आरोपी काबू
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले दो आरोपी रामचंद्र पुत्र पृथ्वीराज वासी ढाणी चरण नोहर राजस्थान, श्रवण कुमार पुत्र हरीचंद वासी फैमफन नोहर राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद किया है। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंगे। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है। थाना बहावाला पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 58, 14.06.2023 भांदस की धारा 363, 366ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
दिल्ली30सितम्बर26* दुष्कर्म के झूठे केस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र पूरी तरह दोषमुक्त, तीस हजारी कोर्ट ने बंद किया मामला
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,
मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार