पंजाब14जून23*10 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी हरप्रीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह दौराने कल्लरखेड़ा की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। जब उसके बैग की तलाशी ली तो 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गिदड़ांवाली अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*