गोंडा 05 अगस्त *पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली*
(रैली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद, सरकार विरोधी जमकर लगे नारों के साथ महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार की गई निंदा)
कर्नलगंज ( गोंडा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे जनेश्वर मिश्र जी के याद में गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के पूर्व विधायक/राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कर्नलगंज स्थित भंभुआ कोर्ट से कर्नलगंज कस्बे के रामलीला मैदान तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकाली गई। रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में भाजपा सरकार की तानाशाही और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ सरकार विरोधी जमकर नारे लगाते हुऐ महंगाई और खुलेआम भ्रष्टाचार के साथ ध्वस्त कानून व्यवस्था कोे लेकर प्रदेश सरकार की निंदा की गई। वहीं भंभुआ से कर्नलगंज कस्बे के रामलीला मैदान के पास पहुंचकर रैली का समापन किया गया। जिसमें काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*