भागलपुर10जून2023*कासिमपुर पंचायत मैं अवैध मजदूर कार्ड पर हो रहा है पेमेंट पंचायत रोजगार सेवक की मिलीभगत*
भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत कासिमपुर पंचायत में मनरेगा कार्यों में अनियमितता रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपको बता दें मनरेगा अधिनियम मैं साफ दर्शाया गया है कि एक परिवार में एक ही मजदूर कार्ड रहेगा और उसी कार्ड में परिवार के सारे व्यक्ति का नाम जुड़ा रहेगा। इसके बावजूद भी वर्तमान समय में कासिमपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं में जो कार्य चल रहा है एक परिवार में पिता का अलग पुत्र का अलग पति पत्नी का अलग अलग जॉब कार्ड है जो कि मनरेगा नियम का साफ तौर पर उल्लंघन करना हो गया। यह कानून अपराध है उसके बावजूद भी पंचायत रोजगार सेवक कासिमपुर के द्वारा लगातार उसे गलत जॉब कार्ड से पेमेंट किया जा रहा है । इतनी बड़ी धांधली के पीछे कहीं ना कहीं प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी का भी मिलीभगत है। अगर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की मिलीभगत नहीं है तो पंचायत रोजगार सेवक पर करवाई क्यों नहीं हो रही है। और जब तक करवाई नहीं होगी तब तक लगातार पदाधिकारियों की भ्रष्टाचार की खबर दिखाते रहेंगे।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*