जयपुर09जून2023*मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
→ प्रतिनिधिमंडल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जताया आभार
■ प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड के बजट को 25 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपए करने, मेवात आवासीय बालिका विद्यालय को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत करने तथा मेवात क्षेत्र के विकास के लिए की गई जनकल्याणकारी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।
राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़कतंत्र, बिजली, कृषि तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में निरंतर महत्वपूर्ण फैसलें लिए हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कमी नहीं रखी जा रही है। शांति, सद्भाव और भाईचारा ही विकास के आधार हैं, इसलिए प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं एकजुटता बनाए रखने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।”
प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं, इससे आमजन पर महंगाई का बोझ कम हुआ है। इन शिविरों के माध्यम से 10 योजनाओं के द्वारा लोगों को अधिकतम राहत पहुंचाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज, न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, दुधारू पशुओं का बीमा, अन्नपूर्णा फूड किट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली निःशुल्क, 200 यूनिट बिजली तक सभी सरचार्ज हटाने एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए प्रतिमाह 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क दिए जाने जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।”

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*