मथुरा09जून2023* यमुना में नहाते समय डूबकर युवक की मौत।
संवाददाता बिजेंदर के साथ राहुल यूपी आजतक मथुरा की रिपोर्ट
टैंटीगांव।सुरीर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरने गये मजदूर की यमुना में नहाते समय डूबकर कर मौत हो गई। साथियों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग एवं ग्रामीणो के अलावा सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। राजकुमार उर्फ गूजर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी परसोती गढ़ी ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भट्ठों से ईंट भरने मजदूरी करता था। बुधवार की शाम करीब तीन बजे के लगभग अपने साथी देवी व गुड्डू,व कलुआ निवासी परसोती गढ़ी के साथ ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरने के लिए गांव सिंहावन वह बैकुठी के बीच यमुना किनारे स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट भरने के लिए गये थे। गर्मी अधिक पड़ने के चलते चारों मजदूर यमुना नदी में नहाने के लिए चले गए। चारों यमुना में नहाने लगे।इसी दौरान राजकुमार उर्फ गूजर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए प्रयास किया मगर कोई सफलता नहीं मिली। जिसकी सूचना साथियों ने परिजनों के अलावा सुरीर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन तीन घंटे बाद भी राजकुमार उर्फ गूजर का कोई भी पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
More Stories
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली 23 सितम्बर 26*गिले-शिकवे खत्म, बृजभूषण शरण सिंह और स्वामी रामदेव ने मिलाया हाथ;
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*सास ने विधवा बहू को माना बेटी, कराया दूसरा विवाह—समाज के सामने पेश की इंसानियत की मिसाल*