मथुरा ब्रेकिंग।
मथुरा से सिटी रिपोर्टर इकबाल खान की रिपोर्ट यूपीआजतक।
मथुरा09जून23*यमुना नदी में नहाने गए चार किशोर एक डूबा, पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश।
जानकारी के मुताबिक थाना जमुनापार के गाँव किनारई के रहने वाले चार किशोर अभिषेक, शिवा ,कलूआ, अमन यमुना नदी में नहाते समय तैरते हुए मौज-मस्ती कर रहे थे तभी अचानक कलूआ,अमन एवं अभिषेक नदी में डूबने लगे 13 वर्षीय शिवा ने तीनों किशोरों को बचाने के लिए उन्हें बाहर निकलने लगा अचानक 11 वर्षीय अभिषेक फिसल गया वह पानी में डूबने लगा उसे खोजने की कोशिश की लेकिन कहीं नहीं मिला तीनों किशोर गांव की ओर दौड़ पड़े, खेतों में काम कर रहे किसानों को घटना की जानकारी दी । किसान दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुँच गए और यमुना में डूबे अभिषेक को खोजने लगे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, ग्रामीणों ने थाना जमुनापार पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंचे थाना निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने गोताखोर एवं स्टीमर को बुलाया लेकिन अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

More Stories
भागलपुर 20 अप्रैल 26*कूड़े के ढेर में मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, भागलपुर में सनसनी; परिजनों का भारी हंगामा
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें…