भागलपुर08जून23*गस्ती के दौरान पुलिस ने सफेद बोलेरो से 35 कार्टून अवैध विदेशी शराब किया बरामद, पुलिस को देखकर तस्कर हुआ फरार*
भागलपुर,गश्ती के दौरान झंडापुर ओपी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के NH-31 चौक के पास JH10 R 2680 नंबर की सफेद बोलोरो से 35 कार्टून,अवैध विदेशी शराब किया बरामद, पुलिस को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर हुआ फरार,शराब तस्करों द्वारा अवैध शराब को इलाके में खपाने के लिए लाया गया था ,
जिसमें वह सफल नहीं हो पाया, दरअसल सोमवार देर रात झंडापुर थाने की पुलिस गश्ती के लिए
निकली थी ,इसी दौरान सफेद बोलोरो पर शराब तस्कर शराब लेकर जा रहे थे। लेकिन उसकी गाड़ी NH- 31 बिहपुर के पास खराब हो गई,
शराब तस्करों द्वारा गाड़ी को ठेलकर चालू करने का प्रयास किया जा रहा था ,तभी पुलिस झंडापुर पुलिस को आते देख ,शराब तस्कर बोलेरो को छोड़कर भाग निकला।पुलिस द्वारा जब बोलेरो की तलाशी ली गई तो,
उसमें 35 कार्टून विदेशी शराब छिपाकर रखे गए थे झंडापुर पुलिस द्वारा बरामद शराब और गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया।
वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने जानकारी दी कि मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और तस्करों का पता लगाया जा रहा है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी17जुलाई26*बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन*
सहारनपुर17जुलाई26*99.06 प्रतिशत के साथ अर्नव जैन का शानदार प्रदर्शन, सहारनपुर का बढ़ाया गौरव
गाजियाबाद17जुलाई26*गाजियाबाद को ₹868 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- कांवड़ यात्रा की सुरक्षा अब मेरी गारंटी*