February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर05जून2023*मण्डलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कल्यानपुर, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया।

कानपुर नगर05जून2023*मण्डलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कल्यानपुर, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया।

कानपुर नगर05जून2023*मण्डलायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कल्यानपुर, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया।

आज दिनांक 05-06-2023 को मध्यान्ह 12 बजे मण्डलायुक्त, कानपुर लोकेश एम0 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी0एच0सी0), कल्यानपुर, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा0 आलोक रंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहे।

निरीक्षण की टिप्पणी, अवलोकन के बिन्दु एवं दिये गये निर्देश इस प्रकार है:-

1. सर्वप्रथम आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रवेश परिसर का निरीक्षण किया। पाया कि प्रवेश द्वार के बगल में रखा वाटर कूलर अत्यन्त गंदा था, जिसके नीचे व अगल बगल के साथ ही परिसर में चारो तरफ गंदगी व्याप्त थी और साफ सफाई हेतु कोई समुचित व्यवस्था परिसर में नहीं थी।

2. इमरजेन्सी वार्ड के निरीक्षण के समय पाया गया कि इमरजेन्सी रूम में उपयोगी उपकरणों यथा- इमरजेन्सी ट्रे, ड्रैसिंग ट्रे, लाइफ सेविंग इन्जेक्शन नहीं रखे थे और इक्जामिनेशन टेबिल की चादर पर भी खून के धब्बे थे और यहां अपशिष्ट के लिए डस्टबिन भी नहीं रखा पाया गया।

3. इसके साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, इमरजेन्सी प्रभारी डा0 रंजना अवस्थी, फार्मासिस्ट समेत समस्त चिकित्सक न तो अपना एप्रेन पहने हुए थे और न ही नेम प्लेट लगाये हुए थे, जिस कारण मरीज का इलाज कौन कर रहा है, उसके तीमारदार को यह ज्ञात नहीं हो पाता, जो उचित नहीं है।

4. तदोपरान्त आयुक्त ने ओ0पी0डी0, दवा वितरण कक्ष, डिजिटल एक्स-रे रूम, नेत्र परीक्षण कक्ष, जनरल वार्ड एवं लैब का भी अवलोकन किया। पाया कि दवा वितरण कक्ष में स्टाफ द्वारा मरीजो के तीमारदारों को सुचारू रूप से दवा वितरित की जा रही थी, परन्तु टैस्टिंग लैब में निर्धारित एस0ओ0पी0 का पालन नहीं किया जा रहा था और इसके साथ ही जनरल वार्ड में बेड व उनकी चादरे अत्यन्त गंदी थी तथा यहां लाइट, पंखे व पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और इस अव्यवस्था पर डाक्टर्स द्वारा ध्यान भी नहीं दिया जा रहा था।

5. रैबीज वैक्शीन लगवाने वालों की लम्बी कतार थी और इन सभी के पास पर्चे भी थी, परन्तु सम्बन्धित कर्मचारी द्वारा इन मरीजों को पास में पड़ी खाली बेन्चों (कुर्सियों) पर न बैठाकर उन्हें लाइन में ही खड़ा रखकर उन्हें एक-एक करके वैक्शीन दी जा रही थी। इस सम्बन्ध में चिकित्साधिकारी को सभी के पर्चों को क्रमानुसार जमा कर लें और उन्हें कुर्सियों पर बैठाकर बारी-बारी से बुलाकर वैक्शीन लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

6. अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ आने वाले उनके तीमारदारों के बैठने हेतु परिसर में पर्याप्त संख्या में बेन्च (कुर्सियां) का अभाव था और सम्पूर्ण परिसर में अव्यवस्था का माहौल था।

7. परिसर में संचालित “प्रेरणा कैन्टीन” का भी निरीक्षण किया गया। यहां मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए चाय, बिस्किट इत्यादि की समुचित व्यवस्था पायी गयी।

8. उपरोक्त कमियों को देखते हुए आयुक्त ने अस्पताल प्रशासन को स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एस0ओ0पी0) का पालन न करने के कारण प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निलम्बित किये जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने व अन्य चिकित्सकों को चेतावनी दिये जाने तथा अस्पताल में मानक के अनुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं एक सप्ताह में सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।

Taza Khabar