कौशाम्बी04जून2023*उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है*
*कौशाम्बी* प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दिनांक 04-06-2023 को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गयी है। डा0 सुष्पेन्द्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एच0पी0मणि उदहिंन खुर्द ,शाखा,एवं डा0के0डी0 सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मूरतगंज,मंझनपुर,सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण किया उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। अन्य उप मुख्य चिकित्सा/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियो ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 52 चिकित्साधिकारी व 134 पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी लागायी गयी थी, आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल (1053) मरीजों का चिकित्सको द्वारा उपचार किया गया एवं (14) मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी संदर्भित किया गया। साथ साथ मेले मे कुल (39) गोल्डेन कार्ड भी बनाये गये।

More Stories
कोलकाता28अप्रैल26*झाड़ू से आगे: पूर्वी रेलवे कैसे पटरियों को स्वच्छता के कैनवास में बदल रहा है*
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 कुलपति ने खुद उठाई चॉक: परीक्षा में गलती की अब कोई गुंजाइश नहीं*
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *गढ़बनेली बाजार में कसबा पुलिस की दबिश: कोडीन सिरप और नशे की गोलियां बरामद*