June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट03जून23*मानिकपुर के 20 ग्राम पंचायतों में इब्तिदा संस्था महिला सशक्तिकरण के माध्यम से कर रही महिलाओं को सशक्त*

चित्रकूट03जून23*मानिकपुर के 20 ग्राम पंचायतों में इब्तिदा संस्था महिला सशक्तिकरण के माध्यम से कर रही महिलाओं को सशक्त*

चित्रकूट03जून23*मानिकपुर के 20 ग्राम पंचायतों में इब्तिदा संस्था महिला सशक्तिकरण के माध्यम से कर रही महिलाओं को सशक्त*

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के पठारी क्षेत्र कहे जाने वाले मानिकपुर ब्लाक के रानीपुर ग्राम पंचायत में महिला किसानों के साथ महिला सशक्तिकरण के विषय पर की विशाल बैठक।

आपको बता दें कि बुंदेलखंड का अति पिछड़ा चित्रकूट का, पाठा क्षेत्र कहे जाने वाले मानिकपुर में इब्तिदा संस्था जो अपने पिछले 25 वर्षों से सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से दबे कुचले, असहाय लोगों को समानता में लाने शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सम्मान, महिला हिंसा, बालिका शिक्षा एवं महिला किसानों के मध्य सशक्तिकरण के कार्यक्रमों के द्वारा कार्य कर रही है अब चित्रकूट जिले के मानिकपुर में 20 ग्राम पंचायतों में कोल आदिवासियों के मध्य संस्था महिला सशक्तिकरण महिला कृषि, महिला शिक्षा , बालिका शिक्षा व आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
आज इब्तिदा संस्था संस्था की ओर से मानिकपुर के रानीपुर ग्राम में महिला किसानों के मध्य क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर की गई बैठक।
बैठक की शुरुआत संस्था के फील्ड समन्वयक मुकेश कुमार ने महिला किसानों का स्वागत करते हुए की | इसके बाद संस्था की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए संस्था के ब्लॉक समन्वयक मंगल राम ने बताया कि संस्था जिस प्रकार राजस्थान में शोषित वंचित व सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े जनों को मुख्यधारा में लाने के लिए कार्य कर रही है उसी प्रकार बुंदेलखंड के मानिकपुर में भी महिलाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त कर रोजगार के विभिन्न तरीकों से संपन्न कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने एवं आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने आई है।
बैठक के दौरान फील्ड समन्वयक सुमित्रा ने महिला किसानों के मध्य महिला हिंसा बालिका शिक्षा एवं लिंगभेद , पर्दा प्रथा, जाति प्रथा, के द्वारा महिलाओं पर हो रहे अन्याय व अत्याचार के विषय पर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज महिलाएं पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं आज अपना योगदान दे रही हैं आज हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्य को जानना होगा समझना होगा, तभी असल मायने में हम अपने परिवार व समुदाय का विकास कर पाएंगे |
बैठक सत्र को आगे बढ़ाते हुए फील्ड समन्वयक संजय कुमार ने महिला किसानों को खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के प्रकार एवं किस विधि से किसान फसल को उगाते हैं, किस फसल के लिए कितना पानी देते हैं पर चर्चा की और किस माध्यम से वह अपनी बोई गई फसलों में अलग से मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं इस पर चर्चा की गई |
इब्तिदा संस्था अलवर राजस्थान से आए ध्रुवसिंह ने बताया कि हम आपके ग्राम में कुछ देने नहीं बल्कि आपके सामाजिक ,आर्थिक एवं भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए आपकी क्षमता में वृद्धि कर आपके जीवन स्तर को उठाकर समानता में लाने का है , हम आपका सहयोग किस-किस प्रकार से करेंगें यह आप लोगों की रुचि पर निर्भर करेगा |
अंत में बैठक को समापन की ओर ले जाते हुए ध्रुवसिंह ने सभी महिला किसानों से अपने गांव अपने कार्य एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति राय बनी एवं एक बड़े महिला संगठन की स्थापना पर भी राय बनी,और उसके नामकरण पर भी चर्चा की गई जिसे “पाठा नारी संघ” के नाम से जाना जाएगा |
इस बैठक में ग्राम प्रधान इंद्रजीत, एडीओ पंचायत उदयभान सिंह चाइल्डफंड के कार्यकर्ता संतोष पंचायत मित्र आशा गोपाल के साथ सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया।
बैठक का समापन करते हुए मंगलराम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.