चित्रकूट03जून2023*डीएम एवं एसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुन, त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। जिलाधिकारी चित्रकूट अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृन्दा शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील मऊ सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये, भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिये गये ।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल, प्रभारी निरीक्षक मऊ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ अंजनी कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*