पंजाब02मई2023*डॉक्टर के घर चोरी करने के आरोपी चोरों को पुलिस ने काबू कर सामान बरामद किया
अबोहर, 02 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई विश्लेष कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने डॉ. दीक्षी के घर पर चोरी करने के आरोप में दो चोरों विजय कुमार उर्फ लक्की पुत्र रमेश कुमार वासी जसवंत नगर गली नं.3, जोगिंद्र उर्फ जग्गु पुत्र रामनिवास वासी राम नगर अबोहर को कुछ सामान सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पता लगाया जायेगा कि इन दोनों ने अब तक किसी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने डॉ. दीक्षि पत्नी द्रुव बब्बर वासी गली नं. 4, न्यू सूरज नगरी के बयानों पर उनके घर में रात्रि समय चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 53, 31.05.23 भांदस की धारा 380, 454 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने लाखों रूपये के सामान की चोरी की है। मामले की जांच जारी है।
फोटो 7 , पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*