Tonk25may23*किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट द्वारा कृषि उपज मंडी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया था।
जिसमें टोंक, केकड़ी, सरवाड़, किशनगढ़, जिसमें बारदाना एवं छिजत के नाम पर किसानों से एक क्विंटल सरसों,चना पर 660-900 ग्राम तक अधिक वज़न लिया जा रहा था।
तथा अजमेर जिले में ग्रेडिंग मशीन चला कर किसानों से जबरदस्ती 70 रूपये प्रति क्विंटल दाम निर्धारित कर रखा था।
टोंक कृषि उपज मंडी समिति में एक किलों वज़न अधिक लिया जाना पाया गया।
केकड़ी,सरवाड़, मंडी में संचालित ख़रीद केन्द्र पर ग्रेडिंग मशीन, अधिक वज़न लेने के कारण व्यवस्थापक द्वारा किसानों को भड़काकर किसान महापंचायत के पदाधिकारी के पास भेज दिया।
अराई का खरीद केन्द्र किशनगढ़ में संचालित मिला।
बारां जिले के खरीद केन्द्रों पर अधिक वज़न का विरोध किसान महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह द्वारा जमकर किया गया।
टोंक जिले के निवाई खरीद केन्द्र की अव्यवस्थाओं को किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने अधिक वज़न लेना, एफ ए क्यू मानक को नजरंदाज कर व्यापारियों का चना तौलना भी पाया गया।
यही नहीं किसान महापंचायत के प्रदेश भर में जगह-जगह अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध करते रहे।
किसान महापंचायत द्वारा किसानों को हो रहीं लुट को रोकने के लिए एकबार फिर से आकस्मिक निरीक्षण किसान महापंचायत पदाधिकारियों द्वारा किया जा सकेगा।
यदि किसी भी खरीद केन्द्र पर अव्यवस्था होती है तों उसकी सुचना किसान महापंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को तत्काल दें।
रामेश्वर प्रसाद चौधरी युवा प्रदेशाध्यक्ष किसान महापंचायत राजस्थान

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*