पंजाब24मई2023किरायेदारों की जानकारी थाने में जरूर दें : थाना प्रभारी गुरचरण सिंह
किरायेदार का आधार कार्ड व फोटो जरूर लें।
अबोहर, 24 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी गुरचरण सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी किरायेदार को रखते समय उसकी जानकारी थाने में जरूर दें। किरायेदार रखते समय उसका आधार कार्ड व उसकी फोटो जरूर लें। उन्होंने कहा कई बार असामाजिक तत्वों बाहर किसी घटना को अंजाम देकर दूसरी जगह रहने लगते हैं। यदि थानों में जानकारी दी जायेगी तो ऐसे आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सकता है। उन्होंने होटलों व गुरूद्वारों व धर्मशालाओं के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि यात्रियों को ठहराते समय उनका पहचान पत्र जरूर लें।
फोटो: 5 थाना प्रभारी गुरचरण सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा12अप्रैल26 * “MISSION SHAKTI”**फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।