*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या03अगस्त21*उमेश चन्द यादव के नेतृत्व में निकलेगी सपा की साइकिल यात्रा*
भेलसर(अयोध्या)विधान सभा चुनाव करीब आता देख सपा ने भी अपनी सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है।आगामी पांच अगस्त को उमापुर से साइकिल यात्रा निकाली जायेगी।रूदौली विधान सभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार उमेश चन्द यादव के नेतृत्व में यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के रहने की संभावना है।
उमेश चन्द यादव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह यात्रा निकाली जाएगी।यात्रा उमापुर से शुरू होकर बाबा बाजार,मत्था नेवादा चौराहा,मीरमऊ,भगतनगर चौराहा बनमऊ होते हुए बिगिनिया पुल पर समाप्त होगी।यात्रा को सफल बनाने के लिये उमेश चन्द यादव के समर्थक गांव गांव घूम कर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं।
More Stories
मथुरा 22 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 22 सितंबर 26 सक्सेस स्टोरी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।*
कानपुर नगर 22 सितंबर 26*मकनपुर रोड पर सिर कटा शव मिलने से सनसनी, 45 वर्षीय राजकिशोर उर्फ राजू की हुई पहचान