पंजाब 19 मई 2023 *सीआईए स्टाफ 2 ने 18 ग्राम हैरोइन व ड्रग मनी सहित दो को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 19 मई (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी लिंक रोड अजीमगढ़ की तरफ जा रहे थे कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे 18 ग्राम हैरोइन व 14 हजार 500 रूपये ड्रग मनी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोरा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह पुत्र शामा सिंह वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर30जुलाई26*ललमटिया थाना अंतर्गत तीन अपराधकर्मियों को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार।
मथुरा 30 जुलाई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा एक वांछित महिला अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 30 जुलाई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*