चित्रकूट18मई2023*यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 18.05.2023 को प्रभारी यातायात मनोज कुमार तथा परिवहन विभाग द्वारा ऑटो टेंपो स्टैंड रेलवे स्टेशन कर्वी पर जाकर सभी ऑटो रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग कर उन्हें यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया । इस दौरान यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि ऑटो में ओवरलोड ना सवारी बैठायें, नो पार्किंग में ऑटो ना खड़ा करें । वाहन चलाते समय हमेश यातायात नियमों का पालन करें गलत साईड पर वाहन न चलायें, तेज गति से वाहन न चलायें, किसी भी सवारी से गलत किराया न लिया जाये तथा किसी भी यात्री से अभद्रता न करें ।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*