कानपुर17मई23*दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को पुरस्कृत किये जाने हेतु आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रण*
*कानपुर नगर, दिनांक 17 मई, 2023 (सू0/वि0)*
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विनय उत्तम द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरुष के दिव्यांग होने पर रू0 15000/- एवं महिला दिव्यांग होने पर 20000/- अथवा दोनो पति-पत्नी दम्पत्ति के दिव्यांग होने पर रू० 35000/- का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इच्छुक/पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, दम्पत्ति का आयु प्रमाण-पत्र जिसमे जन्मतिथि का अंकन हो, मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाणदृपत्र, आय का प्रमाण पत्र, विवाह का पंजीकरण प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक मे संचालित संयुक्त खाता, आदि अभिलेख http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कराये। यह पुरस्कार की अनुदान राशि विगत वर्ष सम्पन्न हुयी शादी (दिनांक 01 अप्रैल, 2022 के बाद) तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष मे सम्पन्न हुयी शादी के पात्र दम्पत्तियों को दी जायेगी। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट गोल चौराहा) कानपुर नगर मे सम्पर्क कर सकते है।
——————-

More Stories
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
लखनऊ4जुलाई26*इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का तलाक-ए-हसन पर बड़ा फैसला।
देहरादून4जुलाई26*चोरी के गहने पहनकर बनाई रील, मालकिन ने पहचान कर नौकरानी को पहुंचाया सलाखों के पीछे