कौशांबी 16 मई 2023*जीरो खर्च पर साइकिल से पश्चिम बंगाल से भारत भ्रमण पर निकले दंपत्ति पहुंचे कौशाम्बी*
*दियामिट्टी बचाओ देश बचाओ का संदेश*
*कौशाम्बी।**भारत देश विविध धर्म एवम जातियों का देश है। भारत देश में तमाम ऐसे लोग है जो अपने देश और अपने देश की संस्कृति व अपने देश की मिट्टी को बचाने के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा कर देश के लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के आसनसोल के रहने वाले दंपत्ति सोमेन मद्दी और लक्ष्मी मद्दी पश्चिम बंगाल से साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। यह दंपत्ति 26 जनवरी 2023 से भारत भ्रमण के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं और कई प्रदेश की यात्रा कर 111 वे दिन उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी पहुंचे हैं।
भारत भ्रमण पर साइकिल से निकले दंपत्ति ने बताया कि साइकिल यात्रा के सफर का यह 11वा राज्य उत्तर प्रदेश है। वह बिना पैसों के ही साइकिल यात्रा कर रहे है और लोगो को कम खर्च में काम चलाने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया की मिट्टी बचाव संदेश को लेकर पश्चिम बंगाल से निकले है और साइकिल की इस यात्रा को लेकर वह भारत के सभी राज्यों में जाएंगे।

More Stories
26 मार्च 2026*आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए- सनोज मिश्रा
नई दिल्ली 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली *26 मार्च 2026 , बृहस्पतिवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*