मथुरा15मई23*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा जमीन का फर्जी बैनामा कर लाखो की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री जसवीर सिंह थाना सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2023 धारा 420/467/468/471/504 भादवि से सम्बन्धित मुकेश कुमार पुत्र स्व0 घनश्याम निवसी न0 सुरीर थाना जैत मथुरा को दिनांक 14/5/2023 को अभियुक्त के मसक्न नगला सुरीर थाना जैत मथुरा गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 15.01.2023 को वादी श्री सत्यनारायण वर्मा पुत्र श्री केसरी लाल वर्मा नि० एच0एन0 417, आनन्दपुर आश्रम रोड भीम गंज मण्डी, स्टेशन अर्जुनपुरा, कोटा (राजस्थान) ने अभि0 गण द्वारा खसरा नं0 38 रकवा 3.4200 है0 मौजा आट्स बांगर में अपना 1/3 भाग सम्पूर्ण अंश रकवा 0.809 है०का धोखाधडी एवं कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा करने व गाली गलौज करने के सम्बन्ध मे प्रार्थनापत्र दिया । प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 14/2023 धारा 420/467/468/471/504 भादवि बनाम विनोद कुमार आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया था। । विवेचना उ0नि0 श्री कपिल कुमार नैन के द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
मुकेश कुमार पुत्र स्व0 घनश्याम निवसी न0 सुरीर थाना जैत मथुरा
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 877/2012 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना वृन्दावन मथुरा
मु0अ0सं0 14/2023 धारा 420/467/468/471/504 भादवि थाना सदर बाजार मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्र0नि0 श्री जसवीर सिंह थाना सदर बाजर मथुरा
2- उ0नि0 कपिल कुमार नैन थाना सदर बाजार मथुरा
3- है0का0 1105 राजीव कुमार थाना सदर बाजार मथुरा
4- का0 1506 ललित कुमार थाना सदर बाजार मथुरा

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*