भागलपुर 13 मई 2023*घर मे आग लगने से सारी गृहस्थी जलकर हुई राख
शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे प्रखंड क्षेत्र के कहुआ गांव निवासी सुबोध राय एवं उसके दो भाई के संयुक्त अनाज भंडार गृह में आग लग जाने से भंडार गृह में रखा करीब 100 मन गेहूं 120 मन धान जलकर राख हो गया। पीड़ित सुबोध राय ने बताया कि उनके साथ उनके दो भाई विनोद राय एवं प्रमोद राय का अनाज भी उसी भंडार गृह में रखा हुआ था। आग लगने से पूरा का पूरा अनाज जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह कुछ लोग उनके घर के पीछे जमा कचरे में आग लगाकर जला रहे थे। आग लगाकर जब वे लोग चले गए तो किसी तरह उसकी चिंगारी भंडार गृह के फूस के छप्पर पर आ गिरी। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग तारापुर की गाड़ी ने पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि अंचल निरीक्षक संग्रामपुर द्वारा गांव आकर आग से हुई क्षति का आकलन किया गया। वे इसकी रिपोर्ट अंचल अधिकारी संग्रामपुर को देंगे। जहाँ से आपदा विभाग की स्वीकृति के बाद नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

More Stories
तमिलनाडु २३ जून २०२६ * सत्ता में आए अभिनेता से राजनेता बने मुख्यमंत्री थलपति विजय ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिसने सबको चौंका दिया
मथुरा 23 जून 2026* रजिस्ट्री के बाद भी साधु से मांगी रंगदारी, प्रेमानंद महाराज के अनुयायी को दी धमकी ।*
बांदा 23जून 26*पति-पत्नी के विवाद में यमुना में छलांग, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर –