चित्रकूट12myi23* हर घर नल जल योजना के तहत ठेकेदारों ने गांव की सड़कों को किया बर्बाद।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट।
जनपद चित्रकूट की समस्त ग्राम पंचायतों की सड़कों को हर घर नल जल योजना के ठेकेदारों द्वारा बर्बाद कर दिया गया ठेकेदारों के द्वारा गांव गांव की सीसी सड़कों को खोद खोद कर तहस-नहस कर दिया जाता है और बनाने के नाम पर केवल निकले हुए मटेरियल को भरकर बराबर कर दिया जाता है जो मामूली बारिश में सड़कें नाले के रूप में तब्दील हो जाती है। आपको अवगत कराते चलें कि हर घर नल जल योजना के तहत चित्रकूट जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के समस्त जिलों में सरकार द्वारा हर घर नल जल योजना की एक विशेष योजना चलाई गई है जिस पर ठेकेदारों के द्वारा काम कराया जाता है लेकिन ठेकेदारों के द्वारा मानक विहीन कार्य कराकर सरकार के रुपयों को लूटने का काम जनपद में जोरों पर चल रहा है जानकारी के मुताबिक ठेकेदारों को 100 मीटर पाइप लाइन डालने के बाद जो सड़क जैसी बनी थी उस सड़क को वैसी बनाने के बाद ही आगे की खुदाई का कार्य करना चाहिए गांव की सड़कें सीसी हैं तो उसी प्रकार सीसी रोड और अगर पक्का खड़ंजा है तो उसी प्रकार खड़ंजा बनाना अनिवार्य है लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के चलते गांव की सड़कों पर जनमानस का पैदल चलना अभी दुर्लभ है तो बरसात में क्या हाल होगा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चित्रकूट से मांग की है कि हर घर नल योजना के तहत गांव गांव खोदी गई सड़कों की जांच करा कर संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई कर गांव की सड़कें बनवाई जयें अन्यथा की स्थिति में बरसात में जनमानस एवं बच्चों को स्कूल आने जाने में जनपद में बहुत बड़ी समस्या खड़ी होगी।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,