चित्रकूट 10 मई 2030*अपर पुलिस अधीक्षक ने मानिकपुर नगर पंचायत की पोलिंग पार्टी रवाना करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा आदर्श इण्टर कालेज मानिकपुर में नगर निकाय चुनाव हेतु पॉलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान निर्देश दिये गये कि समय से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाये तथा सभी कर्मचारी पोलिंग पार्टियों के साथ निर्धारित वाहनों में जायेंगे तथा रात्रि में पोलिंग बूथ पर ही रुकेंगे । पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाने पर सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण का पोलिंग पार्टियों को चेक करें तथा नोट करायें कि कौन कौन पोलिंग पार्टियां पहुंच गयी और कौन कौन नहीं पहुंची है ।
इस दौरान दौरान उपजिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एसपी सोनकर, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर वीर प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

More Stories
मथुरा 22 फरवरी 26थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा22फ़रवरी26*गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, जलेबी तिराहे से दबोचे गए
बांदा 22 फरवरी 26*ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की टक्कर, बड़ागांव के वृद्ध की मौत, 3 गंभीर घायल*