छतरपुर06मई23*सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा।
पिछले 3 माह में चोरी हुईं 8 बाइकैं जप्त,2 चोर गिरफ्तार।
नौगाँव छतरपुर से जितेंद्र रावत की रिपोर्ट यूपीआजतक
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में छतरपुर की सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छतरपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी करने वाले चोर गैंग का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर 8 मोटरसाइकिलें जप्त की गई है जो पिछले 3 महीनों में छतरपुर शहर से चोरी की गई थी।
*छतरपुर की सिविल लाइन पुलिस द्वारा* मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा करते हुए 8 मोटरसाइकिल जप्त की गई है। *छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दबिश दी और दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने छतरपुर शहर से पिछले 3 माह में कई मोटरसाइकिल चुराई थी* आरोपियों की गिरफ्तारी छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के कोणन गांव से की गई है उनके हवाले से अभी और मोटरसाइकिल जप्त होने की आशंका है जिसके लिए पुलिस न्यायालय से इनकी रिमांड की मांग करेगी।
# *शहर में बाइक चोरी पर अंकुश लगाने* के लिए छतरपुर SP अमित सांघी व ASP विक्रम सिंह परिहार के विशेष निर्देशों का पालना करते हुए CSP लोकेंद्र सिंह की मॉनिटरिंग में सिविल लाइन TI कमलेश साहू ने SI राजकुमार तिवारी के साथ विशेष पुलिस दल गठित कर सूचना तंत्र और साक्षों के आधार पर छतरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के इलाकों में छानबीन की और उक्त चोरोंको ढूंढ निकाला और उनकी गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में 8 मोटरसाइकलों को जप्त किया गया है।
पत्रकार जितेंद्र रावत की रिपोर्ट यूपीआजतक नौगांव

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…