चित्रकूट 6 मई 2023 *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एमसीएच विंग खोह को क्रियाशील किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में एमसीएच विंग खोह को क्रियाशील किए जाने के संबंध में बैठक कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रथम फेज में प्रसव कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु आवश्यक उपकरण/जांच/ औषधियों की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि 10 मई तक एमसीएच विंग को क्रियाशील हो जाना चाहिए। उन्होंने पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड आदि उपकरणों के बारे में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जो उपकरण आदि नहीं है ,उसकी मांग शासन से करें । रामनगर व मानिकपुर के लाभार्थियों को नॉर्मल डिलीवरी कराये जाने हेतु प्रेरित करते हुए कार्य प्रारंभ किया जाए तथा जटिल केसों को यहां पर भी शिफ्ट कराएं । एमसीएच विंग चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऊंषा सिंह ने कहा कि महिला स्वीपर की आवश्यकता होगी जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिस अस्पताल में स्वीपर महिलाएं अधिक है ,उसका यहां पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किए कि जब चालू हो जाए तो वहां पर कैंटीन की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं एवं क्षेत्र की आशा व एनम की एक मीटिंग भी कराएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा व ओ0पी0 भास्कर सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम