कानपुर04मई23*वार्ड संख्या 57 के निर्दलीय प्रत्याशी रेखा शर्मा को मिल रहा जनसमर्थन जागी उम्मीद*
कानपुर नगर निगम के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने अपने कार्यालय का शुभारंभ कर अपने वार्ड की जनता से जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लेकर समर्थन मांग रहे हैं। और अपने क्षेत्र के मुद्दे की प्राथमिकताएं बता रहे हैं। वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पनकी स्वराज नगर वार्ड 57 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रेखा शर्मा ने चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ी । जिससे भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है ।
राजनीतिक पार्टियों के पार्षद प्रत्याशी ने अपने अपने नामांकन कराए हैं वही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत का फैसला अपने पक्ष में करने के लिए नामांकन कराया है। वार्ड 57 पनकी स्वराज्य नगर की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रेखा शर्मा ने पनकी के सी ब्लॉक बी ब्लॉक पनकी पावर हाउस बाजार एवं कॉलोनी में पैदल घर घर पहुंचकर चुनाव अभियान को तेज कर दिया है चुनावी सरगर्मी में पूर्व पार्षद प्रत्याशी होने के कारण उन्हें अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक मामलों में हमेशा उपिस्थत रहते है इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने चुनावी जीत सुनिश्चित कराने का वादा किया गया । निकाय चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह प्रचार प्रसार प्रत्याशी कर रहे हैं उसी क्रम में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा शर्मा जिनका चुनाव चिन्ह उगता सूरज है। विजयी बनाने के लिए लोगों का आशीर्वाद लिया। वहीं प्रचार के बाद बैठक कर चर्चा की गई सभी जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है रेखा शर्मा ने कहा अगर हम जीत जाएंगे तो हम क्षेत्र की सारी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे साथ ही महिलाओं से संबंधित सामान्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारित कराने का वादा किया गया ।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*