भागलपुर28अप्रैल*बरारी सीढ़ी घाट में नमामि गंगे के महानिदेशक ने की गंगा आरती*
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री जी.अशोक कुमार एवम श्री जगमोहन गुप्ता जी ने बरारी सीढ़ी घाट,भागलपुर में गंगा आरती में अपनी सहभागिता प्रदान की,जिसमे उपविकास आयुक्त श्री कुमार अनुराग,वरीय उपसमाहर्ता सुश्री शिलिमा,नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी पीयूष वाजपई उपस्थित रहे।महानिदेशक ने उपस्थित लोगो से गंगा आरती में शामिल होने तथा गंगा घाट को स्वच्छ रखने का आग्रह किया।गंगा घाट तथा नमामि गंगे द्वारा कराए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी ली।
गंगा आरती का आयोजन श्री जटा शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।गंगा आरती के अवसर पर गंगादूत स्पीयरहेड प्रियरंजन,सचिन कुमार एवम गंगा ऋषि कृषि संस्था तथा नेहरू युवा केंद्र के सदस्य व युवा,महिला आम जनमानस उपस्थित थे।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*
कानपुर18 अक्टूबर 26*फर्जी मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज