पंजाब28अप्रैल*न्यायाधीश अनीश गोयल व न्यायाधीश लखबीर सिंह को बार एसोसिएशन ने दी प्रमोशन पार्टी
अबोहर, 28 अप्रैल (शर्मा/सोनू): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस के दिशा निर्देशों पर पंजाब में न्यायाधीशों की बदलियां की गईहैं जिसके चलते अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश अनीश गोयल को तरक्की देते हुए सीजीएम मोहाली में नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सतीश कुमार शर्मा जालधंर से लगाये गये हैं। इसी तरह न्यायाधीश लखबीर सिंह को बदल दिया गया है। उनकी बदली बठिण्डा में की गई है। आज बार एसोसिएशन द्वारा दोनों न्यायाधीशों को प्रमोशन पार्टी दी गई जिसमें बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, सैक्ट्री सिकंदर कपूर, ज्वाईंट सैक्ट्री लखबीर सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अमनदीप धारीवाल, पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, संदीप बजाज, संदीप ठठई, विनोद मेहता, विनोद बेरी, श्रुति भीमवाल, जैसमीन बिश्रोई, संतोष रानी, प्रवीण कुमारी, किरण शर्मा, अमनदीप, रमनदीप कौर, ममता, प्रीति सुनीता रानी, सुखबीर कौर, एडवोकेट देसराज कम्बोज, राकेश भठेजा, तेजिंद्र खालसा, सुरिंद्र निराणियां, भैया अजय गिलहोत्रा, गोकल मिढ़ा, श्रवण कुमार, प्रकाश मक्कड़, आनंद गुप्ता, अरूण मुंजाल, खरैती लाल डोडा, गोबिंद लाल टुटेजा, अनिल कामरा, मुकेश कुमार लक्की, अरविंद बजाज, गौरीशंकर माकड़, राजकुमार कुंडल, रवि कड़वासरा, विक्रम बिश्रोइ आदि मौजूद थे।
फोटो:2, जजों के साथ वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अबोहर पंजाब31जुलाई26*सीआईए स्टाफ पुलिस ने 5 पिस्टल सहित युवक को किया काबू, जेल भेजा
अबोहर पंजाब31जुलाई26*अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ पहुंचे वकीलों के धरने में, दिया समर्थन
अबोहर पंजाब31जुलाई26*आप नेता सुहानी डोडा ने शहीद ऊधम सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन