हरदोई27अप्रैल*बूथों का मुआयना करने पहुंचे एसपी, दिए निर्देश
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पैदल गस्त कर कस्बे की चुनावी गतिविधियों की जानकारी की। एसपी ने शहर के कई पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वहां की तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर हर पहलू से जुड़ी तैयारी को समय रहते दुरुस्त करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने और आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन कराने के उद्देश्य से अचानक कस्बे में पहुंच गए। वांछित, गैर जमानती वारंट, जिलाबदर अपराधियों की गिरफ्तारी व निरोधात्मक कार्यवाई और शत-प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा करने के लिए संबधित को निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के अति संवेदनशील संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षित व शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकेडिंग करने, मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारी बेनी माधव त्रिपाठी को निर्देशित किया गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने, चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डयूटी का निर्वाहन करने के लिए पुलिस बल को भी निर्देशित किया गया । इस मौके पर अतिरिक्त कोतवाल पी पी सिंह ,कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,मोहम्मद अजीम ,अनिल सिंह ,रामलाल ,राजदेव, उप निरीक्षक मनोज कुमार राजेश कुमार, पवन सिंह, संदीप कुमार ,राज कपूर, मोहित कुमार ,सौरभ कुमार, ऐश्वर्या दुबे समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
निकाय चुनाव में परिंदा भी पर न मार सके, सात सौ खुराफाती पाबंद
नगर निकाय चुनाव से पहले कस्बे की पुलिस ने खुराफातियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस अब तक सात सौखुराफातियों को पाबंद कर चुकी है। 36 हिस्ट्रीशीटर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। शस्त्र शत प्रतिशत जमा हो चुके हैं। लगभग सौ कोतवाली में व अस्सी दुकानों पर जमा किए गए हैं । मतदान में किसी प्रकार की खलल न हो इससे पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है, ताकि चुनाव के परिंदा पर न मार सके। पुलिस की टीम मोहल्ला मे जाकर उपद्रवियों को चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से रहने की चेतावनी दे रही है।
इस धारा में किए गए पाबंद
आईपीसी की धारा 107/16 के तहत शांतिभंग की आशंका में लोगों को पाबंद किए जाने का प्रावधान है। पुलिस की रिपोर्ट के तहत मजिस्ट्रेट संबंधित लोगों को नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद उस व्यक्ति को संबंधित अदालत में हाजिर होकर मुचलका भरना पड़ता है। पाबंद की अवधि छह माह तक होती है। इसे साल भर तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
बोले अफसर
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी मायने में बख्शा नहीं जाएगा। अराजकतत्वों को चिन्हित कर पाबंद किया जा रहा है। पाबंद होने के बाद भी यदि लोग शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थानेदारों व सर्किल प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।
राजेश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक हरदोई

More Stories
वाराणसी 19 अप्रैल 26*प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम से प्राप्त करें बल बुद्धि विद्या एवं समृद्धि…मौनी महाराज*
भागलपुर 19 अप्रैल 26*”स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन ।