चित्रकूट 27 अप्रैल* शासन प्रशासन के आंकड़ों से जमीनी सच्चाई कोसों दूर,
महिलाएं गांव से दूर कुएं में रात रात भर कुएं में पानी इकट्ठा होने का करती हैं इंतजार।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट न्यूज़ चैनल ब्यूरो चित्रकूट
चित्रकूट जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक के पथरा मानी गांव में गर्मियों में पानी की त्राहि-त्राहि मची रहती है स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद भी पहाड़ी ब्लाक के पथरा मानी ग्राम पंचायत के पीने के पानी की समस्या का समाधान शासन-प्रशासन आज तक नहीं कर पाया आपको बताते चलें कि इस ग्राम पंचायत में लगभग 25 से 30,000 लोगों की आबादी है और यहां की जनता जनप्रतिनिधियों से लेकर जिलाधिकारी महोदय तक अपनी व्यथा की गुहार लगा चुके लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं किया गया लोगों का कहना है कि मई जून के माह में यह कुआं भी सूख जाता है जिससे हम लोग रात रात भर पानी इकट्ठे होने का इंतजार करते हैं और तो और बगल में बने नाले मेक गड्ढा खोदकर पीने का पानी निकालते हैं गांव निवासियों का कहना है कि यहां जो हैंडपंप भी हैं उनका पानी एकदम खारा है उस पानी का प्रयोग हम लोग नहाने एवं दैनिक कार्यों में भी प्रयोग नहीं कर सकते गांव निवासियों के द्वारा आगे बताया गया कि 2 वर्ष पहले तक तो यहां टैंकर से पानी भी उपलब्ध कराया जाता था लेकिन अब 2 वर्ष से जो भी प्रधान द्वारा बंद कर दिया गया है जिससे पीने के पानी के लिए गांव निवासियों को दूर-दूर तक दर-दर भटकना पड़ता है इस संदर्भ में प्रधान एवं सचिव से जब फोन के माध्यम से बात करने की कोशिश की गई तो उनके कवरेज एरिया के बाहर बताया गांव निवासियों ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव के पीने के पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए जिससे गांव निवासियों को मई-जून के महीनों में पीने का पानी मिल सके।

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*