*भागलपुर ब्रेकिंग*
भागलपुर26अप्रैल*दो बाइक में जोड़दार टक्कर बाइक सवार एक शख्स फ्लाईओवर से 20 फिट नीचे उड़कर गिरा, दर्दनाक मौत, चार लोग गम्भीर*
भागलपुर में सड़क हादसा लगातार जारी है। देर शाम औधोगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के जीरोमाइल बायपास फ्लाईओवर पर दो बाइक में जोड़दार टक्कर हो गयी। बाइक सवार एक प्लम्बर मिस्त्री फ्लाईओवर से 25 फिट नीचे गिर गया आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुँचे इस दौरान उसकी मौत हो गयी वहीं घटना में चार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नवगछिया के राघोपुर निवासी प्लम्बर मिस्त्री मंटू कुमार, सूरज कुमार व ब्रजेश कुमार भागलपुर अलीगंज से काम कर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक से जोड़दार टक्कर हो गयी। टक्कर में ब्रजेश फ्लाईओवर से नीचे गिर गया स्थानीय लोगों व जीवन जागृति सोसायटी के सदस्य रजनीश द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं घायलों को जीरोमाइल थाना पुलिस व बरारी पुलिस ने जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुजफ़्फरनगर19 मार्च 26*ठगों ने निर्मोही अखाड़े के बाबा को ही नही बख्शा,
महोबा 19 मार्च 26* CMO कार्यालय में तैनात हेड क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
कानपुर नगर 19 मार्च 26*द लॉयर्स एसोसिएशन बिल्हौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण समारोह