ग्वालियर22अप्रैल*110वा साइबर जागरूकता सेमीनार*
*आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में आर्मी ऑफिसर्स और उनके परिजनों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक*
ग्वालियर। 21.04.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया द्वारा चलाये जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत सेमीनार आयोजित किये जाकर ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूल/कॉलेज एवं संस्थानों में छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों के अलावा डॉक्टर, बैंक कर्मचारियों, व्यापारी वर्ग, आमजन तथा सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.04.2023 को साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित 110वा सेमीनार आर्मी कैंटोनमेंट एरिया मुरार में आर्मी ऑफिसर्स एवं उनके परिजनोें के लिए आयोजित किया गया। इस सेमीनार में *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* भी उपस्थित रहें, उन्होने कहा कि ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के परिणाम स्वरूप लोग ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक हुए हैं, लेकिन साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे नये-नये तरीकों के संबंध में भी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। सेमीनार में *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया* द्वारा वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर साइबर धोखाधड़ी से किस प्रकार स्वयं का बचाव किया जा सकता है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लगभग 500 आर्मी ऑफिसर्स और उनके परिजन उपस्थित रहे।
*अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध)* द्वारा मुरार क्षेत्र में स्थित आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में सेना के अधिकारियों व उनके परिजनों को साइबर अपराध क्या होता है तथा वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई और ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके संबंध में भी विस्तृत जानकारी देकर अलग-अलग प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में भी उन्हे बताया गया। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों को भी साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित आर्मी आफीसर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी को दें। उन्होने बताया कि आजकल साइबर फ्रॉड करने वाले लोग बिजली बिल के भुगतान संबंधी मैसेज भेजकर, ओएलएक्स के द्वारा क्रेडिट कार्ड/केवाईसी अपडेट करने तथा कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि किसी भी लाटरी निकलने या फ्री गिफ्ट के चक्कर में नही पड़ना चाहिए। एटीएम या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय सावधानी रखनी चाहिए और अपना पिन नम्बर या ओटीपी किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नही करना चाहिए। गूगल पर कभी भी किसी कंपनी का कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर उपयोग नहीं करना चाहिए, इसके लिए संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही कस्टमर केयर नम्बर का उपयोग करना चाहिए। यदि आपके साथ कोई फ्रॉड हो जाता है तो तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल में करनी चाहिए। इस अवसर पर क्राइम ब्रांच ग्वालियर की साइबर क्राइम विंग के उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है