पंजाब21अप्रैल*डॉक्टर से लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 21 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह ने डॉक्टर के साथ लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों संदीप सिंह पुत्र नत्थूराम, लवजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ खाडकू पुत्र बाग सिंह वासी पन्नीवाला माहला, गुरलाल सिंह उर्फ लाली पुत्र गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ राजू वासी तूतवाला को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने डॉ. मिलखराज पुत्र सुंदरराम वासी गिदड़ांवाली के साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 46, 17.04.2023 भांदस की धारा 395, 324, 323 आईपीसी के तहत संदीप सिंह पुत्र नत्थूराम, लवजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ खाडकू पुत्र बाग सिंह वासी पन्नीवाला माहला, गुरलाल सिंह उर्फ लाली पुत्र गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ राजू वासी तूतवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूटी हुई नगदी व मोपड़ भी बरामद की थी।
फोटो: 2 जानकारी देता डॉक्टर व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*