मथुरा18अप्रैल*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा जीरो ड्रग्स अभियान के तहत 22 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम, जीरो ड्रग्स अभियान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन मथुरा पुलिस द्वारा अथक मेहनत व लगन से दिनांक 17.04.2023 को अभियुक्त (1) रजत गर्ग पुत्र गौरव गर्ग निवासी गौरी गोपाल गौशाला के सामने सॉई मन्दिर के पीछे थाना जैत जनपद मथुरा को 22 अवैध देशी क्वाटर शराब नगीना मार्का (टेट्रा पैक) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 177/2023 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
रजत गर्ग पुत्र गौरव गर्ग निवासी गौरी गोपाल गौशाला के सामने सॉई मन्दिर के पीछे थाना जैत जनपद मथुरा
*बरामदगी का विवरण-*
22 अदद देशी क्वार्टर नगीना मार्का
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0स0 177/2023 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.श्री विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
2. उ0नि0 श्री नितिन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
3. है0का0 304 बृजेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
4. है0का0 उमेश कुमार थाना वृन्दावन मथुरा
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा न्यूज़ यूपी आजतक से

More Stories
लखनऊ12 मार्च 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलपीजी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।
बरेली 12 मार्च 26*बरेली मामले मे हाईकोर्ट ने डीएम व एसपी को 23 मार्च को पेश होने का आदेश दिया
कानपुर देहात12मार्च26*जनपद में 16 मार्च से प्रारंभ होंगी जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं*