मथुरा 15 अप्रैल*थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मय अवैध असलाह के गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मे अवैध असलाह रखने वालो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व में थाना कोसीकलाँ पुलिस को एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह के गिरफ्तार करने में उस समय सफतला प्राप्त हुई, जब उक्त एनएच 19 पर पालटेकनिक स्कूल के सामने बनी मजार के पास खडा था।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 15.04.2023 को थाना कोसीकलाँ की पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह के एनएच 19 पर ग्राम कोटवन के बाहर बनी मजार के पास से समय 11.55 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, दिनांक 15.04.2023 को पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध तमंचा है वह एनएच 19 पर पालटेकनिक स्कूल के सामने बनी मजार के पास खडा है, जिसके पास अवेध असलाह है जो कोई घटना करने कि फिराक मे है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को आता देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम नें एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया, अभियुक्त की जामा तलाश से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद तमंचा 315 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
*अभियुक्त का नाम/आपराधिक इतिहासः-*
1. चंगेज पुत्र इलियास खान निवासी रावलकी मुबारिकपुर थाना पुन्हाना, मेवात हरियाणा उम्र करीब 22 वर्ष।
a. मु0अ0सं0 0248/2023 धारा 3/25 एक्स एक्ट थाना कोसीकलाँ मथुरा।
अन्य थानो से जानकारी की जा रही है –
*मीडिया सैल*
*मथुरा पुलिस*
: यूपी आज तक से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा
More Stories
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और दुनियाँ की बड़ी खबरें