मथुरा 15 अप्रैल *थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मय अवैध असलाह के गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मे अवैध असलाह रखने वालो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के नेतृत्व में थाना कोसीकलाँ पुलिस को एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह के गिरफ्तार करने में उस समय सफतला प्राप्त हुई, जब उक्त अभियुक्त शेरगढ रोड पर बन्द पडी फैक्ट्री के पास खडा था।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 15.04.2023 को थाना कोसीकलाँ की पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह के शेरगढ रोड पर बन्द पडी फैक्ट्री के पास से समय 13.50 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, दिनांक 15.04.2023 को पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध तमंचा है वह शेरगढ रोड पर बन्द पडी फैक्ट्री की तरफ जाने वाले रास्ते पर खडा है, जो कोई घटना करने कि फिराक मे है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को आता देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम नें एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड लिया, अभियुक्त की जामा तलाश से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद हुआ, अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद तमंचा .12 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर।
*अभियुक्त का नाम/आपराधिक इतिहासः*-
नेत्रपाल पुत्र बिज्जो निवासी नगला हसनपुर थाना कोसीकलाँ मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष।
a. मु0अ0सं0 0249/2023 धारा 3/25 एक्स एक्ट थाना कोसीकलाँ मथुरा।
अन्य थानो से जानकारी की जा रही है –
*मीडिया सैल*
*मथुरा पुलिस*
[15/04, 7:49 pm] Dr Ajay Verma: यूपी आज तक से क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर अजय वर्मा

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…