कौशांबी 14 अप्रैल*भारत के टॉप 30 में शामिल हुए प्रखर सक्सैना*
*बीएस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी एमए के छात्र प्रखर सक्सैना ने कालेज के साथ-साथ जनपद का नाम किया रोशन*
*कौशांबी।* कौन कहता है आसमां में सुराख नही हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों….। जी हां इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है प्रखर सक्सेना ने पूरे देश के टॉप 30 में नाम लाकर दिखा दिया है कौशांबी वीरों व बुद्धिमानो की नगरी है जहाँ से देश ही नही बल्कि विश्व मे शिक्षा की अलख जगाई है।
कहते हैं योग्य लोगों की कौशांबी में कमी नहीं है उन्हें निखारने की जरूरत है आए दिन कौशांबी के छात्र जिले का नाम देश प्रदेश स्तर रोशन कर रहे हैं आज फिर भरवारी कस्बे के पत्रकार राजू सक्सेना के बेटे प्रखर सक्सेना ने पूरे भारत में टॉप 30 में क्वालीफाई करके बीएस मेहता डिग्री कॉलेज भरवारी के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है प्रखर सक्सैना के इस सफलता की जानकारी जैसे ही भरवारी नगर के लोगों को मिली नगर के लोगों ने प्रखर सक्सैना के साथ-साथ उनके पिता राजू सक्सेना पत्रकार को बधाई दी है।
प्रखर सक्सेना की मां शिक्षिका है और उनकी बेहतर परवरिश ने प्रखर सक्सैना को ऊंचाइयों तक पहुँचाया है प्रखर सक्सैना की इस सफलता पर परिवार के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*