भागलपुर10अप्रैल*9 अप्रैल रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।
आगामी 16 अप्रैल 2023 रविवार को फेयर फ्रेंड्स सोसायटी, भागलपुर के द्वारा भागलपुर गॉट टैलेंट सीजन-5 का आयोजन होने जा रहा है । जिस के उपलक्ष में आज 9 अप्रैल 2023 रविवार को चैटर्ड कॉमर्स इंस्टीट्यूट में दोपहर 3:00 बजे से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया ।जिसमें संस्था के *अध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने बताया कि भागलपुर गोट टैलेंट सालों से आयोजित होता आ रहा है और यह हमारा पांचवा साल है इस साल हम लोगों ने पुणे भागलपुर गॉट टैलेंट का आयोजन किया हमारे इस कार्यक्रम का मेन मकसद गरीब बच्चों की सेवा करना है इसी उद्देश्य हम लोग हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसमें शहर के लगभग 300 से 400 बच्चे भाग लेते हैं भागलपुर गोट टैलेंट का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को मंच देने का कार्य करती ताकि आने वाले समय में बच्चे एक बड़े प्लेटफार्म पर जाकर अपनी प्रतिभा को साबित करें हमारे इस प्रोग्राम में डांसिंग, सिंगिंग, चित्रकला एवं फैंसी ड्रेस आयोजित किया जाता है* संस्था के संस्थापक राजीव गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में इस बार भागलपुर के आसपास के क्षेत्र के भी बच्चे भाग ले रहे और साथ ही साथ हम लोगों ने उनके लिए संस्था की तरफ से उत्तम व्यवस्था भी किया है ताकि भाग लेने वाले बच्चों को किसी भी तरह की कोई परेशानी या दिक्कत ना हो यह कार्यक्रम *राधा कुंज खाटू श्याम मंदिर में 16 अप्रैल को आयोजित होगा कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा इस मौके पर संस्था के सचिव अकाश गोयनका, कोषाध्यक्ष सरिता गर्ग, संयोजक प्रदीप शिवानीवाला,नंदकिशोर कोटरीवाला, संरक्षक जॉनी संथालिया, संतोष जाजोदिया, अमित मोदी, रवि अग्रवाल, तनु अग्रवाल, प्रिया वर्मा, अकाश मामाडिया,पंकज कनोडिया अंकित चूड़ीवाला एवं सूरत जंक्शन आदि उपस्थित थे ।
आकाश गोयनका
(सचिव)
फेयर फ्रेंड्स सोसायटी, भागलपुर

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़