[04/04, 8:18 pm] +91 99191 96696: *शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग कई बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक*
*पूरे वर्ष इंतजाम करने के बाद बदइंतजामी से जूझ रही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर समय से फिर नहीं पहुंची*
*पूरे वर्ष ब्यवस्था बनाने के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाले विद्युत विभाग के अधिकारी और अग्निशमन के अधिकारियों की अभी तक नहीं हुई अवस्था में गिरफ्तारी*
*कौशाम्बी।* एक तरफ बिजली विभाग की अव्यवस्था का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड के अव्यवस्था के चलते समय पर किसानों को मदद नहीं मिल रही है जिससे किसानों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है लेकिन पूरे वर्ष इंतजाम करने की बात करने वाले अधिकारी समय पर बदइंतजामी का शिकार हो रहे हैं जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड के अव्यवस्था को अभी तक जिलाधिकारी ने संज्ञान लेकर दोनों विभाग के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करा कर इनकी गिरफ्तारी करा कर इनको जेल नही भेजा है डीएम की मीटिंग में प्रत्येक महीने आल ओके किया जाता था शासन को रिपोर्ट भेज दी जाती थी लेकिन यहां इंतजाम कुछ नहीं होता था आखिर पूरे वर्ष दोनों बिभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था के नाम पर क्यो मौज मस्ती की है जिससे किसानों की फसलों में शॉर्ट सर्किट से आग लग रही है और उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का सिस्टम नहीं काम कर रहा है अब तक देखते देखते सैकड़ों किसानों के खेत मे खड़ी फसल में आग लग चुकी है जिसे बुझाने के लिए समय पर फायर बिग्रेड का सिस्टम नहीं पहुंच सका है वही खेत में आग लगने के पीछे भी बिधुत बिभाग के शॉर्ट सर्किट का मामला सामने आता है आखिर गेहूं की खड़ी फसल में ही क्यों बिजली के शॉर्ट सर्किट होती है पूरे वर्ष विद्युत के ढीले तार को बिभाग क्यों नहीं ठीक कर पाता है लेकिन जवाब देंह अधिकारी सामने आने को तैयार नहीं है यह पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है
जनपद के सिराथू विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा मलाक पिंजरी के चकिया गांव में शार्ट सर्किट से मंगलवार की दोपहर किसानो के खेत में आग लग गई।आग की लपेट में आकर लगभग दस बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। खड़ी फसल में आग लगने की भनक जैसे ही लोगों को लगी सैकड़ों की तादात में लोग लाठी डंडा व बाल्टी में पानी भरकर आग को काबू करने के लिए खेत पर पहुंच गए।
लोगों ने लाठी – डंडा से आग को पीटकर व पानी का छिड़काव कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का भयंकर रूप लेने से पहले ही लोगों ने आसानी से काबू कर लिया अन्यथा किसानों की सैकड़ो बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई होती। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसान दंपत्ति फसल की हालत देखकर सन्न रह गए
चकिया निवासी मिश्रीलाल पांडेय,उमामहेश पांडेय,लक्ष्मीनरेश पांडेय,यदुवीरपर निवासी त्रिभुवन मिश्र,रामधीरज मिश्र,अवधबिहारी मिश्र,राजनाथ मिश्र,मंगला प्रसाद मिश्र,गेहूं की फसल उगाए हुए थे जिसके ऊपर से हाई वोल्टेज की तार गई है किसी कारण वश तार से चिंगारी उत्पन्न हुई और वह गेहूं के खेत में जाकर गिर गई इसलिए लगभग दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान के द्वारा उगाई गई गेहूं की फसल जलकर राख हो जाने के कारण पीड़ित परिवार के समक्ष परिवार का पेट भरने की एक बड़ी चुनौती आकर खड़ी हो गई है जिससे निपटने के लिए उपरोक्त पीड़ित परिवार शासन की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
[04/04, 8:44 pm] Anil: *डीजी जेल एस. एन. साबत नें तीन जेल अधीक्षकों को किया निलम्बित*
प्रयागराज – नैनी जेल अधीक्षक शशीकांत सिंह , बाँदा जेल अधीक्षक और बरेली जेल अधीक्षक हुए निलम्बित,
पुलिस महानिदेशक कारागार एसएन साबत ने की कार्रवाई।
जेल मैनुअल के मुताबिक जेल के भीतर काम ना करने, लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में की गई कार्रवाई।
आपको याद दिला दें कि नैनी सेंट्रल जेल के भीतर अली अहमद बंद है। बरेली जेल में अतीक अहमद का भाई और पूर्व विधायक अशरफ अहमद बंद है।
[04/04, 8:44 pm] Anil: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 152 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा एक वाहन से 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया
[04/04, 8:44 pm] Anil: *निरोधात्मक कार्यवाही में 05 अभियुक्त गिरफ्तार*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से एक, थाना सराय अकिल से दो थाना कोखराज से दो कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
[04/04, 9:23 pm] +91 96216 39625: *अदालत के आदेश पर दबंगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा*
*कौशांबी।**थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर दबंगों के विरुद्ध थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी शिवाकांत दुबे पुत्र स्वर्गीय हीरालाल ने कौशांबी थाना क्षेत्र के बिरौचा गांव सभा में आराजी संख्या 1680 में 21/12/ 22 समय 10:00 बजे सुबह अपने जमीन पर पिलर खड़ा कर रहे थे तभी दोपहर के समय देव प्रसाद उर्फ दीवान पुत्र रामदत्त मुंशीलाल पुत्र राम दत्त साहब लाल पुत्र राम दत्त अशोक पुत्र मुंशीलाल मनोज पुत्र मुंशीलाल संतोष पुत्र मुंशीलाल शिवा पुत्र संतोष विवेक पुत्र देव प्रसाद मनीष पुत्र दरोगा आनंद मिश्र पुर उर्फ नंदू पुत्र स्वर्गीय संतलाल राकेश मिश्र पुत्र स्वर्गीय हीरामन मिश्र कमलाकांत पुत्र स्वर्गीय राम राज मित्र बाबू साहब पुत्र श्री राम राज मित्र शिव नरेश पुत्र स्वर्गीय श्री प्रशांत भार्गव गोलू पुत्र उमाकांत मिश्र भोला पुत्र माता प्रसाद निवासी गांव जुगराजपुर थाना सराय अकिल श्री श्याम मिश्र पुत्र अज्ञात अज्ञात बच्चा मिश्र पुत्र श्याम मिश्र धर्मेंद्र पुत्र श्याम मिश्रा निवासी गांव कैलाशपुर मजरा बिरौचा उपरहार थाना जनपद कौशांबी सूर्यबली पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम गौरए थाना व जनपद कौशांबी 10 से 12 लोग अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर भुक्तभोगी के ऊपर हमला कर दिया जिससे भुक्तभोगी गंभीर रूप से घायल हो गया भुक्तभोगी ने भागकर अपने नलकूप के घर में घुसकर दरवाजा बंद करके किसी तरह से अपनी जान बचाया। आरोपियों ने भुक्तभोगी को जान से मारने की धमकी देते हुए प्लाट में निर्मित पिलर को तोड़ डाला और ईट को इधर-उधर फेंक दिया जिस पर भुक्तभोगी ने कौशांबी थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। भुक्तभोगी ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो हरकत में आई कौशांबी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 147/ 148/ 149 /504/ 506/ 427/ 323 /380 आईपीसी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
[04/04, 9:23 pm] +91 96216 39625: *ग्राम पंचायत में घटिया सामग्री से नाली निर्माण कराने का आरोप*
*कौशांबी।**नेवादा विकास खंड के बिगहरा उस्मान पुर(टिकरा) में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में बड़ी धांधली का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है मामले की शिकायत अधिकारियों से हुई। कई दिन बीत जाने के बाद जांच के मामले में लीपापोती में जांच अधिकारी लगे हैं। खंड विकास कार्यालय भ्रष्टाचार में जुटे लोगों के सहयोग में लगे है जिससे योगी सरकार की योजनाएं जमीनी हकीकत में नही उतर रही है। उसके बाद भी खंड विकास कार्यालय के जिम्मेदारों पर आला अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर निर्माण कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से प्रधान के द्वारा कराये गये निर्माण कार्य के जांच की मांग की है लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जांच अधिकारी मामले में लीपापोती में लगे हैं।
आरोप है कि ग्राम प्रधान की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों मे घटिया सामर्ग्री का उपयोग किया जा रहा है। प्रधान द्वारा कराये जा रहे नाली निर्माण जो बालक राम के घर से रामायण प्रसाद दुबे के खेत तक नाली बनाई जा रही है जिसमे घटिया ईट बालू सीमेंट का उपयोग किया जा रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान अपनी इच्छा के अनुसार गांव में सार्वजनिक हित से जुड़े निर्माण कार्यों के स्थान पर व्यक्तिगत कार्य करवा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रधान द्वारा पक्के निर्माण कार्यों में सभी काम मानक विहीन कराए जा रहे हैं जिसमे इंटरलॉकिंग ,नाली खडंजा आदि कार्यों में जमकर धांधली हुई है। कानून नियम की धज्जियां उड़ाई गई है। अधिकारियों ने यदि जांच कराई तो ग्राम प्रधान की धांधली उजागर होना तय है। गांव में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग करके घटिया निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान की गांव में दबंगई से गांव का कोई भी शिकायत कर्ता ग्राम प्रधान के मनमानी की शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता जिससे ग्राम प्रधान अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
[04/04, 9:29 pm] +91 95549 78900: *माँ बेटी के साथ मारपीट करने वाली महिला समेत चार पर एससी एसटी का केस दर्ज।*
*करारी कौशांबी* करारी कोतवाली के भइला मखदूमपुर गांव में एक महिला की लिखित जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन उसे काबिज नहीं होने दे रहे थे। जब महिला ने खेत में मेड चढ़ा दिया तो उक्त दबंग उसे भी बिगाड़ डालें। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उक्त दबंग लोग माँ और उसकी बेटी को लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत एससी एसटी का चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
भईला मखदूमपुर गांव की मंजू देवी पत्नी राम सुरेश ने बताया कि गांव के ही सड़क किनारे उसका खेत है। महिला ने अपने खेत में माटी का मेड बना रखी है। 25 मार्च को गांव के ही बिमला देवी खेत की मेड बिगाड़ रही थी। जब मंजू ने इसका विरोध किया तो रवि, दीपक , अरुण पुत्र गण रामबहोरी व छेदनी उर्फ बिमला ने मंजू को जाति सूचक शब्द गाली देते हुए लात घूसों से मारने पीटने लगे। जब बीच बचाव करने मंजू की बेटी कोमल आई तो उक्त दबंग उसका भी हाथ पकड़कर दांत काट कर मारने पीटने लगे। शोर गुल सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मंजू ने करारी थाने में शिकायत किया। करारी पुलिस ने मंगलवार को छेदनी उर्फ बिमला, रवि दीपक, अरुण के खिलाफ एससी एसटी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
[04/04, 9:29 pm] +91 95549 78900: *शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*करारी कौशाम्बी* जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 18 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानो पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय कर दिया है जानकारी के मुताबिक थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सोनू पासी पुत्र बिरजू पासी निवासी कोसम ईनाम थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर कब्जे से 8 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
इसी प्रकार थाना थाना पिपरी पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रामलौटन रैदास पुत्र स्व0 रामनाथ रैदास निवासी औधन थाना पिपरी को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
[04/04, 9:29 pm] +91 95549 78900: *सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते सात अभियुक्त गिरफ्तार*
*करारी कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा अभियुक्तो मोहित पुत्र मन्नी लाल सरोज निवासी सहजादपुर थाना कोखराज राजकरन यादव पुत्र प्रहलाद मिथलेश पुत्र महिपाल यादव पप्पू यादव पुत्र महिपाल निगण गुलामीपुर थाना सैनी को सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते व 17 हजार 600 रुपए मालफड तथा जमातलासी के दौरान 10 हजार 900 रुपए बरामद कर कार्यवाही की गई
इसी प्रकार थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा तीन अभियुक्तों नीरज कुमरा पुत्र शिवभजन छोट्टन पुत्र झल्लू राजेश कुमार पुत्र देवपति निवासीगण बरसा थाना पश्चिम शरीरा को सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते व 320 रुपए मालफड तथा जमातलासी के दौरान 160 रुपए बरामद कर कार्यवाही की गई
[04/04, 9:29 pm] +91 94504 05335: *दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस बल द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ कुलदीप पुत्र मूलचन्द्र निवासी चौहानन का पुरवा मजरा कोरियो थाना सैनी को अटसराय तिराहा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
[04/04, 9:29 pm] +91 94504 05335: *देशी बम के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल द्वारा मस्ताचेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों रहमान अली पुत्र सहाबुद्दी व संजय गोस्वामी पुत्र फूलचन्द्र निवासीगण पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा को पूरब शरीरा नहर पटरी के पास से 02-02 (कुल 04 ) अदद जिन्दा देशी बम के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।
[04/04, 9:29 pm] +91 94504 05335: *भारी पुलिस बल के साथ शातिर अपराधी के घर पुलिस ने आधी रात को दी दबिश*
*पुलिस के पहुंचने के पूर्व अपराधी हुए फरार विभागीय बिभीषण ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
*कौशाम्बी* जिले के मोहब्बतपुर पइन्सा थाना क्षेत्र के खूझा गांव में जिले के एक शातिर अपराधी के घर आधी रात को थाना पुलिस ने भारी फोर्स के साथ दबिश दी है पुलिस टीम पहुंचते ही शातिर अपराधी फरार हो गया हैं मौके पर पुलिस को तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं जिन्हें पुलिस अपने साथ उठा लाई है
सोमवार की रात में भारी पुलिस बल के साथ पइंसा पुलिस ने एक शातिर अपराधी के घर में आधी रात को दबिश दिया दबिश में चार दो पहिया वाहन बिना नंबर प्लेट के मौके पर मिले और काफी मात्रा में भारी संदिग्ध सामान मौके पर पुलिस को मिले हैं पुलिस की कार्यवाही की सूचना पुलिस के पहुंचने के पूर्व पुलिस के विभीषण ने लीक कर दिया जिससे पुलिस टीम के पहुंचने के पूर्व मौके से अपराधी फरार हो गए हैं आखिर पुलिस विभाग का वह बिभीषण कौन है उसे चिन्हित कर पुलिस के विभीषण पर कार्यवाही करने की जरूरत है जिससे दोबारा पुलिस की कार्यवाही की सूचना लीक ना हो सके लेकिन खबर लिखे जाने तक विभीषण की जांच पड़ताल थाना पुलिस ने नही की है सूत्रों की माने तो थाने के भीतर से पुलिस कार्यवाही लीक हुई है जिसका अपराधियों से गहरे संबंध है।
[04/04, 10:41 pm] +91 99194 75893: कार्यभार ग्रहण करने के बाद मातहतों के साथ सीओ ने की बैठक
कौशांबी चायल सर्किल में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण में मातहतों के साथ बैठक की है बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठित अपराध पूरी तरह से बंद होना चाहिए अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए जैसे ही क्षेत्राधिकारी चायल पहुंचे मातहतों ने उनका स्वागत किया है उसके बाद पिपरी थाने में मातहतों के साथ क्षेत्राधिकारी ने बैठक की
सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने चार्ज संभालते ही सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर विवेचना, निरोधात्मक कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट के वांछित, 14(1) के तहत कार्यवाही, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराध आदि की समीक्षा की और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं
*मदन कुमार केसरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश तिल्हापुर*मोड़ कौशांबी 9919475893*

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी