छतरपुर02अप्रैल*विकास की राह देखता ग्राम पलकुआ।
पुलिया निर्माण की जगह डाल दी सडक सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच ने जताया विरोध।
बिजावर विधानसभा की ग्राम पंचायत पलकुआ आज भी विकास की राह देख रहा है ग्रामीणों के पास ना तो चलने के सडक की व्यवस्था है आज भी सुविधाओं से वंचित है।
पलकुआ ग्राम जाने के मुख्य द्वार पर सडक बनाई जा रही जिसका विरोध पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि जगन्नाथ यादव ने किया है जब मीडिया ने विरोध जताने का कारण जाना तो उनके द्वारा बताया गया है कि यहां पर चार बडे नालो का पानी मिलकर यही से गुजरता है लेकिन यहां पर पुलिया निर्माण होने की बजह सडक बनाई जा रही है जो कि जमीन की पूरी निचली सतह पर है सुरक्षा की दृष्टि से ना तो कोई रेडिंग लगाई है केवल छोटे छोटे पत्थर लगा दिए गए है सरपंच का कहना है कि आगामी बरसात के समय मै पानी इस सडक से ऊपर बहाव कि स्थिति मै रहेगा जिससे जनमानस की हानि व सडक हादसा हो सकता है जिसका जिम्मेदार वनविभाग एंव ठेकेदार रहेगे।
सडक निर्माण को रोकने के सरपंच सहित ग्रामीणों ने थाना चौकी, अनुविभागीय अधिकारी, व स्थानीय विधायक को आवेदन दिया है जिसका केवल अभी तक आश्वासन मिला है।

More Stories
कानपुर नगर 9 मई26*साढ थाना क्षेत्र से इस समय की बड़ी खबर 🚨
प्रयागराज9मई26*त्रिवेणी पुष्प महाराणा प्रताप महापुरुष के पावन जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
हरदोई9मई26*प्रेम प्रसंग में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा