पंजाब29मार्च*नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
नगर थाना 2 की पुलिस ने 15 किलो चूरा पोस्त सहित दो को किया काबू
अबोहर, 29 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह दौराने गश्त आलमगढ़ बाईपास की तरफ जा रहे थे कि फोकल प्वईंट के नजदीक दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उनकी तलाशी ली तो दोनों के बैगों से 15 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी ढाणी कोहडिय़ां जलालाबाद, करण पुत्र दलीप वासी घुबाया फाजिल्का के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 33, 29.03.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पंजाब को नशामुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके इलाके में यदि कोई नशा बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:5, जानकारी देती एसएसपी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 22 जून 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*