अलीगढ़29मार्च*केंद्र सरकार द्वारा सम्राट अशोक का जन्म दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने की मांग।
अलीगढ़ से मनोज बघेल की रिपोर्ट यूपीआजतक
अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान असमानता के घेरे में क्यों ॽ आज दिनांक 29 मार्च 2023 दिन बुधवार प्रातः 10:00 बजे अंबेडकर पार्क निकट घंटाघर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश पर अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वाधान में बोलते हुए श्री सतीश चंद्र नायक संरक्षक ने कहा की देश के नागरिक व समाजसेवी संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोगों के द्वारा निम्नांकित विषय पर अध्ययन के साथ प्रभावी चर्चा एवं गहन मंथन किया गया तथा सर्वसम्मति से एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा सम्राट अशोक का जन्म दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया
साथ ही अपने आदर्श भारत किसान सम्मान स्वाभिमान एवं राष्ट्र के स्वर्णम सर्वोच्च प्रति अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मदिवस चैत्र शुक्ल पक्ष अशोका अष्टमी पर सम्राट अशोक के महान चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर के गगनभेदी नारों के साथ बहुत ही हर्षोल्लास के साथ तथा मिष्ठान वितरण कर मनाया गया
श्री जवाहरलाल बघेल एडवोकेट प्रदेश संयोजक /मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने अपने संबोधन में कहा
सम्राट अशोक के महान साम्राज्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की आजादी के पश्चात देश के कर्णधार महान विद्वान नेताओं एवं देशभक्तों की प्रमाणित तथ्यों के आधार पर गहन चर्चा वह प्रभावी मंथन के दौरान यह पाया गया कि अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के शासनकाल में उनके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों का अनुसरण ही राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है आगे कहा की यह मान्यता एवं अवधारणा भी रही होंगी कि उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलेगी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों का गुणगान करने से राष्ट्रभक्ति की भावनाओं का विस्तार होगा जिससे देश के नागरिक एवं युवा पीढ़ी अपनी शारीरिक व मानसिक सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करके रचनात्मक कार्य सामाजिक भेदभाव ऊंच-नीच गैर बराबरी पाखंड असमानता जैसी रूढ़िवादी विचारधारा से मुक्ति दिलाने के प्रति सचेत रहकर देश को चौमुखी विकास और उन्नति की ओर अग्रसर कर मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सकेंगे
मंडल प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश पांचाल नेअपने विचार व्यक्त करते हुए उदाहरण दिया कि देश में जिस प्रकार सभी राजनीतिक पार्टियां एवं भारतीय नागरिक अपने-अपने आदर्श हो वह महापुरुषों के जीवन दर्शन पर सेमिनार गोष्ठी आदि कार्यक्रम करते हैं और वह प्रभावी संदेश का आव्हान करते हुए कहते हैं कि इनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में देश को मजबूती से उन्नति की ओर ले जाए सकता है
अपने संबोधन में जोड़ते हुए कहा कि इन सभी तथ्यों को प्रमाणित आधार माना जाए तो हम यह कह सकते हैं कि भारत देश की धरोहर अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जीवन दर्शन के विचारों की चर्चा एवं गुणगान करने से राष्ट्र को उन्नति के के लिए और गति प्रदान की जा सकती है।
मंडल प्रभारी श्री जय प्रकाश लोधीअपने विचारों में कहा इस देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री गण वह उच्चतम न्यायालय सत्र न्यायालय भारतीय सेना में परमवीर चक्र अशोक चक्र आदि पुरस्कार वरिष्ठतम अधिकारी से लेकर सिपाही तक सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह को प्राप्त करके देश एवं दुनिया में फक्र से अपने को गौरवान्वित मानते हैं तो सम्राट अशोक के जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने से परहेज क्यों
मंडल महामंत्री श्री चेतन राजोरिया ने अपने संबोधन में कहा
राष्ट्रीय ध्वज में चक्र चार सिंह मुखी चिन्ह को राष्ट्रीय मुद्रा ऐसी सम्राट अशोक के नाम से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ हो एवं पहला प्राणी चिकित्सालय व सर्वप्रथम पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया गया जिनके कारण बौद्ध धम्म विश्वव्यापी हुआ हो भारत के नागरिक सदैव नमन करते रहेंगे
प्रमुखता से अपने अपने विचारो को व्यक्त करते हुए उपस्थित स्वयंसेवी संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोगो ने एक स्वर मैं कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं की अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्म दिवस चैत्र शुक्ल पक्ष अशोका अष्टमी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में केंद्र सरकार द्वारा बनाया जाए सभी ने प्रस्ताव पास कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन श्री सुधीर कुमार एसीएम सेकंड के माध्यम से कलेक्ट्री कचहरी पर कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मुकेश सैनी द्वारा पढ़कर सुनाया एवं प्रेषित किया गया प्रस्तुत किया गया जिला अधिकारी जनपद अलीगढ़ के माध्यम से भेजा गया मुख्य रूप से सर्व श्री उदय वीर सिंह नगर सरनाम सिंह प्रकाशवीर कुशवाहा सूरजपाल राकेश सैनी लंबरदार सम्मर सिंह राठौर राना शकील कादरी महेंद्र सिंह निषाद डॉक्टर जी एस सिसोदिया महेंद्र सिंह निषाद आई पी कश्यप उषा पाल सुधा सैनी शीला नायक दिनेश प्रजापति कौशल किशोर प्रेम सिंह माहौर याद करण कुशवाहा उमाशंकर राधाचरण सूर्यवंशी महिपाल कश्यप बनवारीलाल सविता सतीश चंद्र धर्मवीर सिंह इमरानुदीन खिलजी एदल सिंह धनगर नीरज सैनी अनिल वर्मा अजय कुमार प्रजापति यशपाल सिंह हरि सिंह चंद्रभान कश्यप लालाराम नगर आदि

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*