अबोहर 27 मार्च* नगर थाना 2 पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले लडक़े रवि कुमार व लडक़ी को बरामद किया, लडक़े को जेल भेजा।
रिपोर्ट – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 27 मार्च* नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुखमंदर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले रवि कुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी पंजपीर नगर गली नं.6 को नाबालिग लडक़ी के साथ काबू किया है। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाए गए। लडक़ी को परिजनों के हवाले किया गया जबकि लडक़े केा जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 27, 21.03.23, भांदस की धारा 363, 366ए के तहत उनकी नाबालिग लडक़ी भगाने के आरोप में वि कुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी पंजपीर नगर गली नं.6 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों से पता चला है कि लडक़ी ने मोबाईल पर युवक के साथ बातचीत करती थी। दोनों में प्यार हो गया। लडक़ा लडक़ी को लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को काबू किया।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*