कौशांबी 25 मार्च*मोदी योगी की स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा है दबंग प्रधान*
*साल भर से खोदी नाली को आज तक नही बना सका दबंग प्रधान*
*कौशांबी।**ओछी राजनीति कर गांव का विकास बाधित करने वाले एक ग्राम प्रधान चुनाव जीतने के बाद भी मतदाताओं से वोट देने और ना देने का हिसाब करने पर उतारू है जिससे मतदाताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। सरकार से मिले धन से ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यो में ग्राम प्रधान द्वारा जमकर पक्षपात किया जा रहा है जिन लोगों से ग्राम प्रधान को मत नहीं मिलने की उम्मीद है। उनके घर के आसपास विकास नहीं कराए जा रहे हैं जिससे ग्राम पंचायत का विकास पूरी तरह से बाधित है। ओछी राजनीति कर विकास बाधित करने वाले ग्राम प्रधान के कारनामों की ओर ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रधान पर कार्यवाही करते हुए इनका अधिकार छीनने की मांग की है।
चायल तहसील अंतर्गत ग्राम महमूदपुर का दबंग प्रधान कुबेर चंद्र केसरवानी लगभग एक साल पूर्व अपने ग्राम सभा की चरवा रोड पर नाला बनवाने के बहाने जेसीबी से खोदाई करवा दिया लेकिन आज तक नाला नही बना पाया, जिसमे आए दिन लोग गिर कर चोटहिल होते रहते है। चरवा रोड निवासियों के बार – बार कहने के बाद भी प्रधान के कान में जूं नहीं रेंगती। कोई न कोई बहाना बना कर वह निकल जाता है।
चर्चाओं पर जाय तो प्रधान कहता है जो लोग हमे वोट नही दिए उनके घर के सामने नाला खोदवा दिया लेकिन बनवाएंगे नही तभी इनको समझ में आयेगा। ग्राम प्रधान का कहना है कि इस नाला को कभी नही बनवाऊंगा चाहे जहां मेरी शिकायत कर दे कुछ नही होगा मेरी बहुत ऊंचे तक पकड़ है। नगरवासियो ने जिलाधिकारी का ध्यान महमूदपुर प्रधान की कार्यशैली की ओर आकृष्ट करा कर कार्यवाही की मांग की है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*