June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी 22 मार्च*चैत्र नवरात्रि पर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डुबकी*

कौशांबी 22 मार्च*चैत्र नवरात्रि पर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डुबकी*

कौशांबी 22 मार्च*चैत्र नवरात्रि पर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी गंगा में डुबकी*

*गंगा घाट में गन्दगी का लगा रहा अम्बार सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने वालों की रही मौज अधिकारियों ने नही लिया संज्ञान*

*हजारों श्रद्धालुओं की सन्दीपन घाट गंगा तट पर पल पल की जानकारी लेती रही पुलिस*

*कोखराज कौशाम्बी* थाना कोखराज क्षेत्र के सन्दीपन घाट में चैत्र नवरात्र के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओ की गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी जिससे चाकवन चौराहे पर गंगा नहाने वालों की भीड़ से जाम लग गया था जिसकी सूचना एसओ कोखराज को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर भीड़ को आने जाने का रास्ता खाली कराया गया वही सन्दीपन घाट पर पुलिस व्यवस्था के साथ साथ महिला कांस्टेबल की भी ब्यवस्था होने से गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं उठानी पड़ी इस तरह की पुलिस की निगरानी से कोई अप्रिय घटना नही घटी लेकिन गंगा नदी में डुबकी लगाने वाले लोगों में गंगा तट पर गन्दगी की चर्चा जोरों पर रही क्या यह गन्दगी जिम्मेदार लोगों को नही दिखाई दिया

इसी तरह जिले के अन्य गंगा घाटों में भी गंगा स्नान करने वाले भक्तों की सुबह से भीड़ लग गई थी कड़ा पल्हाना फतेहपुर उमरछा कांकरा बाद सहित विभिन्न गंगा घाटों में पूरे दिन गंगा स्नान करने वाले भक्तों की नदी किनारे भीड़ लगी रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने खासा इंतजाम किया था गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मां दुर्गा के मंदिरों में पहुंचकर उनकी पूजा-अर्चना की और देश के कल्याण की कामना की कड़ा धाम के सिद्ध पीठ शीतला माता के मंदिर में मां के दर्शन पाने को भक्तों की अपार भीड़ रही वही मंझनपुर मुख्यालय स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही माँ के दर्शन करने वाले महिला पुरूष भक्तों की भारी भीड़ लगी रही इसके अलावा भी जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चन करने वाले महिला पुरुष भक्तों की भीड़ लगी रही

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.