कानपुर 19 मार्च *आकाशीय बिजली के गिरने से जान गंवा बैठे मृतक के घर पहुंची कांग्रेस नेत्री ऊषा रानी कोरी*
—————————–
बीते दिवस शुक्रवार की शाम को खेत पर काम कर रहे शिवराजपुर ब्लॉक के दुबियाना गाँव के मुकेश कुमार (उम्र 38 वर्ष ) की अकाशीय बिजली के गिरने से हुई दर्दनाक मृत्यु की खबर सुन आज मृतक मुकेश कुमार के शोकाकुल परिजनों से मुलाक़ात की। घटना की जानकारी उनके पिता से प्राप्त कर उनसे अपनी संवेदनायें व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
दिवंगत हुये मुकेश कुमार जी की पत्नी से भी मिल उनका दुःख को साझा किया और भरोषा दिया कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ है। और शासन से दैवीय आपदा राहत कोशिश से आर्थिक सहायता को अतिशीघ्र दिलाने के लिए पूरे मनोयोग से मदद का भरोशा दिया। इस दौरान केशव पाल और अरुण कमल आदि साथ रहे।
ऊषा रानी कोरी
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी
बिल्हौर विधानसभा

More Stories
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*
लखनऊ23 अप्रैल26**नगर निगम के आदेश पर राष्ट्रमार्ग पर लग रही सवारी ढोने वाले वाहन…*
लखनऊ24अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरें