रायबरेली07मार्च*महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ खेली गई फूलों की होली
महराजगंज/ रायबरेली
हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य कमल बाजपेई सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने फूलों की होली खेली, प्रबंधक ने समस्त जनमानस को होली की शुभकामनाएं दी, व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भी बधाई दी। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने होली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर पीआरओ राजीव मिश्रा ,नीरू बाजपेई ,मंजू सिंह ,सविता मिश्रा ,लक्ष्मी, ज्योति जयसवाल, फातिमा ,साधना ,ज्योति सिंह ,आलोक ,अभिषेक, राजकिशोर, अमित सिंह, सुरेंद्र, अनिमेष मिश्रा, प्रशांत ,सौरभ ,गिरजा शुक्ला सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें